प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Ghaziabad News: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बनाए स्पेशल वार्ड; कोरोना जांच जरूरी
नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (World Dairy Summit 2022) में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहर आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कासना स्थित जिम्स, सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में इमरजेंसी सहित दो निजी अस्पताल में भी जरूरी दवाएं, चिकित्सकीय उपकरणों सहित डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।

वर्ल्ड डेरी समिट पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, डीएनडी पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
World Dairy Summit: वर्ल्ड डेरी समिट पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, डीएनडी पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
यह भी पढ़ें
सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 4 राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के काफिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस के साथ एक फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थीसिया, नेत्र विशेषज्ञ, हड्डी रोग, ईएनटी रोग विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सक चलेंगे।

यह भी पढ़ें- इंडिया एक्सपो मार्ट और एक्सप्रेस-वे पर आज रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकल रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है

बेहतर यातायात व्यवस्था देख शहर के लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर की पुलिस की योजना की सराहना
PM Modi Noida Visit: सुरक्षा व्यवस्था में दिखी धार, तेज रही पुलिस की रफ्तार
यह भी पढ़ें
सुरक्षा के विशेष दल तैनात
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की टीम ने एंबुलेंस का निरीक्षण कर लिया है। आवश्यक बदलाव या इसमें कुछ चीजों को शामिल करने के संबंधित निर्देशित किया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर नियमों के अनुसार ही व्यवस्था होगी।

सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश हैं। प्रधानमंत्री के काफिले में एएलएस एंबुलेंस के साथ एक फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थीसिया, नेत्र विशेषज्ञ, हड्डी रोग, ईएनटी रोग विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सक चलेंगे।

Noida News: सीएम योगी पर टिकी सभी की नजर, मैराथन बैठक में होंगे अहम फैसले
Noida News: सीएम योगी पर टिकी सभी की नजर, मैराथन बैठक में होंगे अहम फैसले
यह भी पढ़ें
डेयरी समिट में हिस्सा लेने वालों की कोरोना जांच
डेयरी समिट में हिस्सा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। विदेश से आए लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। सुरक्षा में तैनात मेडिकल टीम, एंबुलेंस में तैनात डाक्टरों की कोरोना जांच कराई गई है। जांच में अभी तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।

नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: जल्द ले सकेंगे ई-साइकिल की सवारी का मजा (File Photo)
नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: जल्द ले सकेंगे ई-साइकिल की सवारी का मजा, बनाए गए हैं 62 स्टैंड
यह भी पढ़ें
इन जगह पर तैनात की गई है एंबुलेंस
महामहा फ्लाईओवर के नीचे, जीरो प्वाइंट, परी चौक, सेक्टर-143 के अलावा एक्सपो मार्ट के पास चार 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। एक-एक एएलएस प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के काफिले में चलेगी। रविवार को सेक्टर-39 स्थित अस्पताल में प्रशिक्षण दिया गया।

Viral Video: पेशे से प्रोफेसर है नोएडा की थप्पड़बाज महिला (Photo- ANI)
Viral Video: पेशे से प्रोफेसर है नोएडा की थप्पड़बाज महिला, गेट खोलने में देरी हुई तो गार्ड पर की थप्पड़ों की बौछार

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free